{"_id":"683df739811e0e9e0b0e156f","slug":"binauli-road-overbridge-could-not-be-started-peoples-problems-are-increasing-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-132498-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिनौली रोड ओवरब्रिज नहीं हो सका शुरू, लोगों की बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिनौली रोड ओवरब्रिज नहीं हो सका शुरू, लोगों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन
परिवहन की खबर से संबंधित। बड़ौत के बिनौली रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को अधिकारियों ने एक जून को वाहनों के लिए खोलने का दावा किया, मगर उसे नहीं खोला जा सका। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अब अधिकारियों की ओवरब्रिज को जून के अंतिम सप्ताह में खोलने की तैयारी की है।
रेलवे ट्रैक के ऊपर ब्रिज जंक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क भी तैयार कर दी है। लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों ने मई माह में दावा किया था कि एक जून से ओवरब्रिज को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
मगर ऐसा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। फिलहाल अंडरपास से छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है। जहां वाहनों की लंबी कतारें और जाम की स्थिति आम बात हो गई है।
विज्ञापन
पिछले तीन साल से लोग ओवरब्रिज के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब जून के अंतिम सप्ताह में इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके खुलने से बीस से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा।
वर्जन
ओवर ब्रिज पर तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। ताकि जून के अंतिम सप्ताह में इसे वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सके। - सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर