{"_id":"517616c7cc2811bafb3aa316a06e6608","slug":"binauli-block-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली ब्लाक में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली ब्लाक में मतदान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चौथे चरण में बुधवार को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। शाम तक सभी पार्टियां संबंधित मतदान स्थलों पर पहुंच चुकी थीं। मतदान स्थलों पर मेले जैसा नजारा था।
जनपद में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को मतदान बिनौली ब्लाक के करीबन 53 गांवों मेें होगा। ब्लाक की पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन सर्वहितकारी इंटर कालेज बिनौली से हो रहा है। मतपेटियां भी यहां पर बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी।
एडीओ पंचायत वीरपाल ने बताया कि सुबह करीबन 270 पार्टियां भी कॉलेज परिसर से रवाना हुई। शाम तक सभी पार्टियां अपने ड्यूटी केंद्र पर पहुंच चुकी थी। एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, आरओ बालेंद्र, एडीओ पंचायत वीरपाल ने बताया कि मतदान को सफल बनाने के लिए करीब 1320 मतदान कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
150 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। इससे पहले डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी रवि शंकर छवि, एडीएम राकेश कुमार मालपानी व एडीओ पंचायत वीरपाल ने जोनल मजिस्ट्रेटों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इस दौरान यदि कोई चुनाव में शांतिभंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।