फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike riding couple injured in car collision on EPE

ईपीई पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured in car collision on EPE
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर कार की टक्कर लगने से सोनीपत निवासी बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

सोनीपत हरियाणा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी दिव्या के साथ बृहस्पतिवार की सुबह गाजियाबाद किसी कार्य से गए थे। शाम को करीब पांच बजे वह गाजियाबाद से बाइक पर सवार होकर वापस सोनीपत घर लौट रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पहुंचे तो तभी पीछे से अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार चालक का सुराग नहीं लगा। सीओ युवराज सिंह ने कहा सोनीपत निवासी घायल प्रदीप ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed