फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider killed in accident on EPE, fellow injured

ईपीई पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in accident on EPE, fellow injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बागपत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंगलवार रात हरियाणा के पानीपत निवासी रोहित पुत्र सुरेश अपने साथी रोहतक निवासी अनिल पुत्र रणवीर के साथ बाइक से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए रोहित को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। परिजन घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed