{"_id":"662d84f9b4405237670d5a24","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112404-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 28 Apr 2024 04:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घर से नौकरी पर जाते हुए यह हादसा हुआ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बे की पट्टी भरभाणिया में रहने वाला अचिन (26) दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बताया कि शुक्रवार को अचिन लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए दिल्ली से घर आया था। जो शनिवार की सुबह दिल्ली वापस लौट रहा था। बताया कि जैसे ही मेरठ-बागपत हाईवे पर गंगा रिसोर्ट के पास पहुंचा तो अचिन की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें अचिन घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से अचिन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया। बताया कि दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान अचिन की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पिता की हो चुकी है मौत, बड़ा भाई दिव्यांग
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अचिन के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। जबकि उसका बड़ा भाई सचिन दिव्यांग है। पड़ोसी राजीव ने बताया कि अचिन ही पूरे परिवार को संभाल रहा था।