फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a truck
मलकपुर से मेरठ जा रहा था व्यक्ति, बिनौली रोड बस स्टैंड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड बस स्टैंड के नजदीक गत शुक्रवार रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक ऋषिपाल (55) श्रीचंद मलकपुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह रामनगर कंकरखेड़ा मेरठ में रह रहे थे। दो दिन पूर्व किसी काम से वह गांव आए थे। शुक्रवार रात वह बाइक से बड़ौत-बिनौली मार्ग से होते हुए मेरठ जा रहे थे। बिनौली बस स्टैंड के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed