दर्दनाक: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
Baghpat News : बागपत में बाइक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल गया। इसके बाद बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अग्रवाल मंडी टटीरी की रहने वाली सुनीता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पति गजराज (75) बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे महाराणा प्रताप स्कूल के पीछे खेत में काम करने के लिए साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। वह मेरठ-बागपत हाईवे पर सर्वोदय स्कूल के पास पहुंचा तो मेरठ की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल
इसके उसे टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, मेरठ के अस्पताल में उपचार दौरान गजराज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: रालोद ने राजस्थान में कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, मलूक नागर को बनाया प्रदेश प्रभारी