Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Highway Murder: Youth shot dead after car rammed his bike in Baghpat

UP: बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हत्या, बाइक सवार युवक को कार से टक्कर मारी, फिर गोलियों से भूना

Thu, 04 Sep 2025 02:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Sep 2025 02:20 PM IST
सार

बागपत के नेशनल हाईवे पर कार सवारों ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर युवक को सिर में गोली मार दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

विज्ञापन
Baghpat Highway Murder: Youth shot dead after car rammed his bike in Baghpat
हाईवे पर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे गुरुवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कार सवार बदमाशों ने पहले एक बाइक सवार युवक को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर तेजी से बागपत की ओर भाग निकले और रास्ते में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: छोटी बेटी को प्यार-दुलार किया... नहाने के लिए गए और खुद को मार ली गोली; नायब तहसीलदार की खुदकुशी की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Baghpat Highway Murder: Youth shot dead after car rammed his bike in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर पुलिस अधिकारी और फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। बताया गया कि युवक को तीन गोलियां लगी हैं।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार और आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया जा सके। साथ ही, हाईवे पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और बदमाशों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके। इस वारदात से हाईवे पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

ताजा जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकुश निवासी बाघु के रूप में हुई है। बाघु गांव के विपिन उर्फ गोधू की हत्या से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक अंकुश के भाई भूरा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed