फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Big blow to RLD: National campaign in-charge Prashant Kanojia resigns

रालोद को बड़ा झटका: राष्ट्रीय कैंपेन प्रभारी प्रशांत कनौजिया का इस्तीफा, कह दी ये बड़ी बात

Sun, 14 Apr 2024 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले रालोद के राष्ट्रीय कैंपेन प्रभारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भी इस्तीफे की काॅपी पोस्ट की है।

विज्ञापन
Big blow to RLD: National campaign in-charge Prashant Kanojia resigns
प्रशांत कनौजिया का रालोद से इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले रालोद को बड़ा झटका लगा है। रालोद के राष्ट्रीय कैंपेन प्रभारी प्रशांत कनौजिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने दो पेज का इस्तीफा अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं प्रशांत कनौजिया राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय कैंपेन इंचार्ज पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। 
विज्ञापन


लिखा कि 'भारत को तोड़ने वाली और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बर्बाद करने की मंशा रखने वाले भाजपा और आरएसएस का साथ नहीं दे सकता। मुझे नरेंद्र मोदी में श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह नहीं बल्कि एक क्रूर तानाशाह नजर आता है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Big blow to RLD: National campaign in-charge Prashant Kanojia resigns
प्रशांत कनौजिया का इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

इस्तीफे में लिखीं कई कड़वी बातें
उन्होंने लिखा कि 700 किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार, लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलने वाले और महिला पहलवानों को प्रताड़ित करने वालों का साथ दिया तो मानवता के साथ देश के साथ गद्दारी होगी। अन्नदाता ही धरती का भगवान है और भगवान के खिलाफ होना धर्म के खिलाफ है। 

उन्होंने लिखा कि जयंत चौधरी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे बेहद कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा और अनुसूचित जाति और जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का काम किया। चौधरी साहब से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया, जिसका मैं कर्जदार रहूंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत प्यार और सम्मान दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुत प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed