कड़ी सुरक्षा में भूरा और देवेंद्र कोर्ट में पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस अभिरक्षा से दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर 15 दिसंबर 2014 को छुड़ाए गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा पर दस लाख रुपये का इनाम हुआ था। पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस उसे पेशी पर बागपत कोर्ट लेकर पहुंची। कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में उसकी कोर्ट में पेशी हुई।
इस दौरान उससे मिलने वालों की कचहरी में भीड़ लगी रही। इसके अलावा दोघट क्षेत्र के धनौरा गांव के देवेंद्र को बस्ती जेल से पुलिस बागपत कोर्ट लेकर पहुंची। उसकी भी कड़ी सुरक्षा में पेशी हुई। देवेंद्र ने कचहरी में कहा गांव का एक व्यक्ति उसकी हत्या करने की फिराक में है। वह कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। उसने अफसरों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने कहा अमित उर्फ भूरा और देवेंद्र धनौरा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेशी हुई है।