फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhat's cut-off section, re-raising heresy

भट कटत तन सत खंड, पुनि उठत करि पाषंड

Sun, 02 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhat's cut-off section, re-raising heresy
बागपत में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भट कटत तन सत खंड। पुनि उठत करि पाषंड, नभ उड़त बहु भुज मुंड। बिनु मौलि धावत रुंड। भावार्थ : योद्धाओं के शरीर कटकर सैकड़ों टुकड़े हो जाते हैं। वे फिर माया करके उठ खड़े होते हैं। आकाश में बहुत सी भुजाएं और सिर उड़ रहे हैं तथा बिना सिर के धड़ दौड़ रहे हैं।
नगर के चल रही रामलीला में खर दूषण के संहार और लंका दहन की लीला का मंचन किया। रामलीला में कलाकारों का अभिनय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। दर्शकों ने तालियां बजाकर दर्शकों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ले में श्री रघुवर रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने रामायण में अभिनय कर रहे कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत रामलीला में सूर्पनखा की नाक काटने और खर-दूषण के संहार की लीला का मंचन किया। मौके पर चेयरमैन विनोद कुमार, नीरज भट्ठे वाले, उदयवीर चौहान, कुक्कू चौहान, पालू चौहान, धारा चौहान, महेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रही रामलीला में सीता की खोज में हनुमान का लंका पहुंचना और लंका का दहन करने का मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, नईम खान, यूनुस खान, संदीप पांचाल, देवेंद्र कुमार, संजीव शर्मा मौजूद रहे।
रटौल के शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में बाली वध के बाद सीता की खोज का मंचन किया। भगवान श्री राम हनुमान को अपनी अंगूठी देकर लंका भेजते हैं। लंका में रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी जाती है और हनुमान जी लंका को जलाकर नष्ट कर देते है। रामलीला में देवेंद्र अरोरा, बृजलाल गांधी, बंटी गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, लीलू, महेंद्र शर्मा, सुनील पत्रावल, मानसिंह, संजय अरोरा, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।

मेघनाद की शक्ति से मूर्छित हुए लक्ष्मण
अमीनगर सराय। कस्बे में चल रही रामलीला में रविवार को रावण-अंगद संवाद हुआ। अंगद भगवान श्रीराम का दूत बनकर लंका पहुंचता है और रावण से सीता को सम्मान के साथ श्रीराम को सौंपने के लिए कहता है। रावण की हट के कारण राम और रावण की सेना में युद्ध शुरू होता है। युद्ध में मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते है। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान विलाप करते है। रामलीला में नवीन गुप्ता, यज्ञदत्त शर्मा, जयपाल, मुकेश शर्मा, दिनेश गुप्ता, हरिशंकर मौजूद रहे। संवाद

बागपत के बागेश्वर मंदिर में रामलीला के कलाकारों को सम्मानित करते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप स

बागपत के बागेश्वर मंदिर में रामलीला के कलाकारों को सम्मानित करते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप स- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed