फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bharat Ratna to Chaudhary Charan Singh, Jayant Chaudhary received the honor from President

Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले-ऐतिहासिक दिन

Sat, 30 Mar 2024 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2024 12:23 PM IST
सार

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति के हाथों से इस सम्मान को ग्रहण किया।

विज्ञापन
Bharat Ratna to Chaudhary Charan Singh, Jayant Chaudhary received the honor from President
राष्ट़पति द्वारा सम्मान ग्रहण करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानिक किया है। सवामीनाथन के अलावा देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भी सम्मानित किया गया है। बता दें कि पिछले वर्ष  28 सितंबर को एमएस स्वामीनाथन का चेन्नई में निधन हो गया था, जिस वजह से उनकी बेटी नित्या राव भारत रत्न लेने पहुंचीं।

विज्ञापन


किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को प्रदान किए गए भारत रत्न को ग्रहण करने के लिए जयंत चौधरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से दादा को मिला भारत रत्न ससम्मान ग्रहण किया। 
विज्ञापन

 



इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि आज भारत का किसान-कमेरा, मजदूर, देश का गांव-देहात सब खुश हैं, प्रफुल्लित हैं। आज का यह खास दिन चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाले देश के करोड़ों लोगों के लिए ऐतिहासिक है। दशकों की मांग आज पूरी हुई है। चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का पल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed