{"_id":"669df1f51fe064fc820a819a","slug":"bhakiyu-spokesperson-rakesh-tikait-said-government-is-conspiring-to-break-the-society-by-spreading-the-poison-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने की साजिश कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने की साजिश कर रही सरकार
Mon, 22 Jul 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:15 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बागपत में नील कंठ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने भोले शंकर का जलाभिषेक कर पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बिनाैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने की बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते देश लेबर कंट्री बन जाएगा।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सावन के पहले सोमवार को जिवाना गुलियान स्थित सिद्ध गुरु स्थान नील कंठ आश्रम में पहुचकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया। उन्होंने आश्रम के पीठाधीश सिद्ध गुरु महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: सावन आज से, शामली में युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, शाकंभरी देवी खोल में बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार के कांवड़ मार्ग पड़ने फल विक्रेताओं व दुकानदारों की नाम के साथ पहचान लिखने पर फैसले पर कहा कि सरकार की मंशा है देश जाति और धर्मों में बंटे और वह उसका फायदा उठाए। फिर तो टीचरों को भी नाम लिखना पड़ेगा, कोई खून देगा तो उस खून पर भी नाम लिखा जाएगा।
फसलें पैदा करने वाले किसानों की फसलों पर भी नाम लिखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है किया उस पर लिखा 'पाकिस्तानी नमक' लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जाति और नाम से कुछ नही होता, बल्कि वह किया बेच रहा है उसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा ये पार्टी पूंजीपतियों ओर उधोगपतियों की पार्टी है। देश के किसानों की जमीन कैसे लूटी जाएंगी, रोजगार कैसे खत्म होंगे, सस्ती लेवर कैसे आएगी यह सब एक प्लान है। उन्होंने कहा जैसे बिहार लेबर स्टेट बन चुका है अगर सरकार की यही पॉलिसी रही तो देश लेबर कंट्री बनेगा।