फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सावन आज से, शामली में युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, शाकंभरी देवी खोल में बढ़ा जलस्तर

Mon, 22 Jul 2024 11:07 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jul 2024 11:07 AM IST
खास बातें

बागपत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने की बड़ी साजिश कर रही है। पढृें वेस्ट यूपी के खास समाचार।

विज्ञापन
West UP News Live: Sawan starts today, sensation due to finding a bullet-ridden body of a youth in Shamli
शामली में युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:55 AM, 22-Jul-2024

जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने की साजिश कर रही सरकार: टिकैत

बिनौली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने की बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते देश लेवर कंट्री बन जाएगा।
10:55 AM, 22-Jul-2024
अब मैं जा रहा हूं, माफ करना यार , अब नहीं करेंगे परेशान, हम तो गलती से मैसेज कर देते थे, सॉरी। शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में किसान राहुल के बेटे पीयूष( 23) ने अपने फेसबुक और अन्य एकाउंट पर रविवार रात को यह स्टेटस लगाया था। सोमवार सुबह कसबे में नहर पटरी के पास स्विफ्ट कार में पीयूष का गोली लगा शव मिला। पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है।
विज्ञापन
10:45 AM, 22-Jul-2024

West UP News Live: सावन आज से, शामली में युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, शाकंभरी देवी खोल में बढ़ा जलस्तर

सावन के पहले सोमवार को पूरा महादेव में जलाभिषेक के लिये उमड़ी भीड़। शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में आज सुबह से ही माैसम सुहावना हो गया। मेरठ समेत आसपास के सभी जिलों में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। वहीं सहारनपुर में जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed