{"_id":"60ddf7868ebc3ecba16ef497","slug":"bhakiyu-s-picketing-in-protest-against-the-lawsuit-against-the-farmers-baghpat-news-mrt545344460","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खिलाफ मुकदमे के विरोध में भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खिलाफ मुकदमे के विरोध में भाकियू का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों के बीच मारपीट के मामले में किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को किसानों ने थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया।
भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसानों ने दोघट थाने का घेराव कर मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर गेट से हटकर थाना परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गाजीपुर में आंदोलनरत किसानों को तानाशाही रवैया अपनाकर उठाना चाहती है। गाजीपुर धरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों से मारपीट की। किसानों ने उक्त भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। यहां राजसिंह, बिजेंद्र प्रधान अब्बास चौधरी, विकास राणा, रामनाथ पंवार, पप्पू मुखिया, रामकुमार, मनोज पंवार, देवीसिंह, बुद्घ सिह, ब्रजपाल, जुल्ला प्रधान, रामछैल पंवार, कृष्णपाल, रविंद्र मुखिया, प्रमोद तोमर, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।