फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Wed, 22 Dec 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
खेकड़ा। कस्बे के प्राचीन बाबा काले सिंह मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा और सुंदरकांड का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकड़ों महिला, पुरुष आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

कलश यात्रा दोपहर बारह बजे पूजा-अर्चना के साथ बाबा काले सिंह मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा ने समूचे कस्बे में भ्रमण किया। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं। पुरुष श्रद्धालु प्रभु के भजनों पर झूमते चल रहे थे। करीब चार घंटे के भ्रमण के बाद यात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां मंत्रोच्चार के जरिए कलश की स्थापना कराई गई। इसके बाद आचार्य अनिरुद्ध महाराज ने भागवत कथा और प्रिंस मुद्गल शास्त्री ने सुंदरकांड का गुणगान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा और सुंदरकांड मेें शामिल होकर धर्मलाभ उठाया। मंदिर समिति अध्यक्ष संजय सिंघल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed