फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   beti bachao

बेटियों को बचाने के लिए सड़क पर उतरी बेटियां

Sat, 25 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
beti bachao
बागपत में मानव श्रृंखला के दौरान अधिकारियों का स्वागत करते जैन इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
बेटियों को बचाने के लिए सड़क पर उतरी बेटियां
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले के 11 स्कूलों के चार हजार छात्र-छात्राओं ने चार किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर बेटियों को बचाने का संदेश दिया। स्लोगन और नारों के माध्यम से छात्रों ने जागरूकता की अलख जगाई।
शुक्रवार को यमुना के पक्का घाट से कलक्ट्रेट तक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। सांसद ने कहा कि बेटियां समाज का आधार होती हैं। जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता, वह समाज उन्नति नहीं कर सकता। बड़ौत विधायक केपी मलिक, डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह बच्चों के साथ पक्का घाट से कलक्ट्रेट तक पैदल गए। हाथों में तख्तियां लहराते हुए छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, नारी सशक्तीकरण, पढ़े बागपत बढ़े बागपत का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस रही तैनात, हाईवे किया वनवे
मानव शृंखला के लिए हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को वनवे कर दिया गया।
राष्ट्र के विकास की रीढ़ हैं युवा शक्ति : सत्यपाल सिंह
फोटो
बागपत। यूपी दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट स्थित लोक मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। जनवरी माह में जन्मी बेटियों की मां सम्मानित की गईं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। बुजुर्गों का सम्मान करेंगे तो मंदिर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छह साल की एली पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केक कटवाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह को तीन करोड़ 16 लाख रुपये की धनराशि दी गई। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लोगों को किट बांटी। जनवरी में जन्मी बच्चियों और उनकी मां को सम्मानित किया गया। सीडीओ पीसी जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह, भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।
स्टॉल लगाकर लोगों को किया जागरूक
यूपी दिवस पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल पर किसानों और लोगों को उपयोगी जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।
‘मिशन एक हजार’ का संकल्प
जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 854 हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है और पूरा जिला ‘मिशन एक हजार’ अभियान में सहयोग करें।
बेहतर कार्य पर किया सम्मान
विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं किट का वितरण, ओडीओपी प्रदर्शनी एवं सेमिनार, बागपत विकास प्रदर्शनी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मानव शृंखला का आयोजन, स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण उपकरण वितरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन, लेखन, पोस्टर, वॉल पेंटिंग प्रतियोगी सम्मान समारोह, बालिका जन्मोत्सव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक क्रेडिट कार्ड, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरण किया गया। स्वच्छाग्रहियों का सम्मान, खेल पुरस्कार वितरण में बेहतर करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भीड़ बढ़ी तो कुर्सियां पड़ गईं कम
लोक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में भीड़ अधिक हो गई। सैकड़ों लोग खड़े रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed