{"_id":"62c488d40a7b2826611519a8","slug":"bed-entrance-exam-today-4141-candidates-will-appear-at-nine-centers-baghpat-news-mrt595791096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा आज, नौ केंद्रों पर 4141 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, नौ केंद्रों पर 4141 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, नौ केंद्रों पर 4141 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
बागपत। जिले में बुधवार को नौ केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए 4141 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन जोनल, पांच सेक्टर और नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए एक छह सदस्यीय सचल दल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह नौ बजे से 12 बजे और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक दो पाली में प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। राजकीय कन्या इंटर कालेज तुगाना की प्रधानाचार्या गीता शर्मा को कंट्रोल रूम प्रभारी व राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली के कनिष्ठ लिपिक को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सचल सक्रिय रहेगा। परीक्षा से पूर्व केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
---
इन कालेजों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, डीएवी इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी, गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा, जनता वैदिक डिग्री कालेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी डिग्री कालेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
--
कराई जाएगी वीडियोग्राफी
स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से एक घंटे पहले और परीक्षा समाप्त होने तक उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग की वीडियोग्राफी कराएंगे और सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर और सर्जिकल मास्क की व्यवस्था कराई जाएगी।