फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beaten pregnant wife and threatened to kill mother-in-law

Baghpat News: गर्भवती पत्नी को पीटा और सास को हत्या की धमकी दी

Fri, 26 Sep 2025 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:32 AM IST
सार

बागपत के काठा गांव में शिव कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी रेशमा की बुरी तरह पिटाई की और सास को हत्या की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Beaten pregnant wife and threatened to kill mother-in-law

विस्तार

बागपत। काठा गांव में पति शिव कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी रेशमा की पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद अपनी सास सुरेश देवी को हत्या करने की धमकी दी। इसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बिजरौल गांव निवासी सुरेश देवी ने बताया कि उसकी बेटी रेशमा की शादी 13 साल पहले काठा गांव के शिव कुमार के साथ हुई थी। 14 सितंबर को शिव कुमार ने उसकी बेटी का सिर दीवार में मार दिया और फिर लात-घूंसों से पिटाई कर घायल कर दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुरेश देवी ने बताया कि पिटाई से बेटी का गर्भपात होने का खतरा बढ़ गया है। आरोप लगाया कि दामाद ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed