{"_id":"6138f9598ebc3e59cd6cab77","slug":"bdo-furious-over-the-flaws-found-in-the-playing-field-baraut-news-mrt555278260","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान में मिली खामियों पर भड़के बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान में मिली खामियों पर भड़के बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ राहुल वर्मा ने लोयन और सिनौली गांव के खेल मैदान का किया निरीक्षण
सात दिन में खामियां को दुरुस्त करने रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने बुधवार को लोयन और सिनौली गांव में बनाए गए खेल मैदान का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर संबंधित सचिव को जमकर फटकार लगाई। सात दिन में खामियां को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया।
बीडीओ राहुल वर्मा को कई दिन से लोयन और सिनौली गांव में बनाए खेल मैदान संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर के साथ पहले लोयन गांव पहुंचे। सबसे पहले बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया। सचिवालय में मुख्य गेट नहीं मिला। ग्राम प्रधान को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द गेट लगाने के लिए कहा। इसके बाद बीडीओ ने गांव में ही वॉलीबाल के खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था न होने व बाल को कवर करने के लिए जाल की कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित सचिव को फोन कर फटकार लगाते हुए सात दिन में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद बीडीओ सिनौली गांव में खेल मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर ट्रैक व्यवस्थित शेप में नहीं मिला और कुछ उपकरणों एवं साफ-सफाई की भी कमी मिली।