फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barout-Muzaffarnagar road turned into pits, uproar

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग हुआ गडढों में तब्दील, हंगामा

Wed, 18 Nov 2020 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Barout-Muzaffarnagar road turned into pits, uproar
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, हंगामा
विज्ञापन

- तीन-चार माह पूर्व हुआ था मार्ग का निर्माण
- मानक के अनुरूप काम नहीं कराने का आरोप
बड़ौत। बिजरौल गांव में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हुआ है, जिस कारण मार्ग के बनने के चार माह बाद ही यहां गड्ढे बनने शुरू हो गए है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में कपिल, अमित, रूपेंद्र, उपेंद्र, सुखवीर का कहना था कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग को बने चार माह अभी हुए हैं। यह मार्ग बिजरौल गांव के पास सचिवालय के नजदीक क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। आरोप लगाया कि मार्ग का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है, जिसके कारण इस मार्ग पर गड्ढे बनने लगे हैं। आए दिन इस क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरने वाले चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मंाग की। इस दौरान रवींद्र हटटी, दीपक, सुधीर, प्रमोद, अजेन्द्र, जयवीर, ओमवीर, तेजपाल, कटार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed