{"_id":"62d303d7ac9c514fce087d06","slug":"baraut-in-folk-songs-and-chhaprauli-in-folk-dance-was-the-first-baghpat-news-mrt597289618","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत में बड़ौत और लोक नृत्य में छपरौली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत में बड़ौत और लोक नृत्य में छपरौली प्रथम
विज्ञापन

बागपत। युवा कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विकास खंड से आए प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, गीत, एकांकी, एकल गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण तिवारी, स्कूल के संस्थापक तेजपाल, प्रधानाचार्य अमित तेवतिया और जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके उपरांत सरस्वती वंदना हुई। कार्यक्रम में लोकगीत प्रतियोगिता में विकास खंड बड़ौत प्रथम, विकास खंड छपरौली दूसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में विकास खंड छपरौली प्रथम, बड़ौत ब्लॉक दूसरे और बागपत ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी में सर्वोदय पब्लिक स्कूल और एकल गीत में बली की कुमारी आशु व एकल नृत्य में प्रीति देवलाल और सना प्रथम स्थान पर रही।
कार्यक्रम के उपरांत सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ. संगीता शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोनू, हरीश मिश्रा, अंकित कुमार, प्रमोद त्यागी, शिवानी त्यागी मौजूद रहे।