फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraat was held hostage for asking for a car in dowry

दहेज में कार मांगने पर बारात को बनाया बंधक

Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baraat was held hostage for asking for a car in dowry
बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
गणमान्य लोगों के समझाने पर बारात को छोड़ा गया, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मुकारी गांव में दहेज में कार मांगने पर दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हे व बरात को बंधक बना लिया। बाद में गणमान्य लोगों के समझाने पर बारात को छोड़ा गया। बरात बिना निकाह के लौट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की।
मंगलवार को रोशनगढ़ के तालिब पुत्र मुन्तियाज की शादी थी। उसकी बरात मुकारी गांव गई थी। लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज का इंतजाम कर रखा था। बताया गया कि शाम को निकाह से पहले दूल्हे के पिता ने दहेज में कार की मांग कर दी। दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हे के पिता को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनंी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दूल्हे सहित बरात को गांव की मस्जिद में बंधक बना लिया। गणमान्य लोगों के समझाने के बाद करीब तीन घंटे बाद बरात को छोड़ा गया और बिना निकाह के वापस भेज दिया। सूचना पर बालैनी थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। दुल्हन के पिता इरफान ने बताया कि उसने अपाचे मोटरसाइकिल और अन्य सामान दहेज में देने के लिये रख रखा था। लेकिन दूल्हा पक्ष कार मांगने पर अड़ा रहा। एसओ नरेश कुमार का कहना है कि मामले की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed