फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bakrid prayers will be held at 140 places including Idgahs

ईदगाहों सहित 140 स्थलों पर होगी बकरीद की नमाज

Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers will be held at 140 places including Idgahs
ईदगाहों सहित 140 स्थलों पर होगी बकरीद की नमाज
विज्ञापन

बागपत। पुलिस-प्रशासन ने बकरीद की तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। एसपी ने जिले में ईदगाहों व मस्जिदों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को जिले में बकरीद पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए है। मस्जिदों, ईदगाहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने ईदगाहों व मस्जिदों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि जिले मेें 140 ईदगाहों व मस्जिदों पर बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी। जनपद में 42 संवेदनशील स्थल है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस के साथ-साथ डिजिटल वालंटियर को भी ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी। रविवार शाम से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होने कहा कि खुले में कुर्बानी नहीं दी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने जनपद के लोगों से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

बड़ौत में सड़कों पर अदा की जाएगी नमाज
बड़ौत में छपरौली रोड स्थित ईदगाह एवं फूंस वाली मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में उमड़ेंगे। छपरौली रोड पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक लोग सड़क पर ही नमाज अदा करेंगे। फूंस वाली मस्जिद के बाद सड़क पर ही नमाज पढ़ी जाएगी। यहां पर भारी संख्या में पीएसी व पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस ने जगह-जगह पैदल मार्च कर लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी अनिल कुमार सिंह एवं सभी सीओ फ्लैग मार्च में शामिल रहे। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, बरनावा, बिनौली, अमीनगर सराय, छपरौली आदि जगह पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed