{"_id":"62bc5a4534e4e30a0c6ce049","slug":"bajrang-dal-workers-have-protested-and-demanded-for-action-in-udaipur-murder-case-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने पर जमकर हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने पर जमकर हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक
Wed, 29 Jun 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jun 2022 07:28 PM IST
सार
उदयपुर में दर्जी की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान उन्होंने पुतला फूंकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स तैनात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में नगर पालिका सभागार में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें उदयपुर घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पहुंचकर आरोपियों का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया, जिसको लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में आठ साल के बेटे के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर दर्जी की उदयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
कार्यकर्ता जुलूस के रूप में दिल्ली बस स्टैंड पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरोपियों का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया, जिस पर वहां हंगामा हो गया। एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ युवराज सिंह ने किसी तरह मामला शांत कराया।