फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bags seen in hand even after ban

प्रतिबंध के बावजूद हाथों में दिखी थैलियां

Thu, 03 Oct 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bags seen in hand even after ban
बागपत। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद भी पहले ही दिन बाजार में लोग पॉलीथिन में सामान ले जाते नजर आए। दुकानदारों ने भी पॉलीथिन में ग्राहकों को सामान दिया। सब्जी और फलों की दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग अभी भी किया जा रहा है। इसके अलावा परचून की दुकानों पर सबसे अधिक प्रयोग सिंगल यूज प्लास्टिक का देखने में मिल रहा है। एक तरफ प्रशासन ने दिनभर अभियान चलाया और दूसरी तरफ लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए नजर आए। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि दो अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बैन हो गई है, पहले दिन लोगों को जागरूक किया। अब जिलेभर में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राहक को बदलनी होगी आदत
बागपत। परचून व्यापारी आशाराम सत्यप्रकाश ने बताया कि व्यापारी भी आदत बदल रहे हैं, लेकिन ग्राहकों को भी आदत बदलनी होगी। ग्राहक पॉलीथिन में ही सामान मांगते हैं।
विज्ञापन

ललित कुमार जैन ने कहा कि सरकार का कदम सराहनीय है, लोगों को अब अपनी आदत बदलनी होगी।
घनश्याम गुप्ता का कहना है कि कपड़े के थैलों से थोड़ी परेशानी भी हो रही है। तरलीय पदार्थ लेने के लिए ग्राहक डिब्बे लेकर नहीं आते, ऐसे सामान पहले पॉलीथिन में ले जाते थे, धीरे-धीरे सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता मोनू कुमार का कहना है कि पॉलीथिन का बंद कर कपड़े के थैलों में सब्जियां देने का नियम बनाया है। कुछ ग्राहक वापस भी चले जाते हैं, धीरे-धीरे सुधार होगा।

इनसेट
माइक्रोन है पैमाना
बागपत। थैली की मोटाई को माइक्रोन में देखा जाता है। इसी के आधार पर सिंगल यूज प्लास्टिक तय होती है। सिंगल यूज प्लास्टिक वह है, जिसका प्रयोग केवल एक ही बार किया जाए। प्लास्टिक की थैलियां, प्लेट, ग्लास, चम्मच, बोतलें, स्ट्रॉ और थर्माकोल शामिल हैं।
इनसेट
अब इनसे दूर रहें
पॉलीथिन और प्लास्टिक के कैरी बैग
प्लास्टिक के डिस्पोजेबल प्लेट, ग्लास
मिनरल वाटर की बोतलें
थर्मोकोल के प्लेट, ग्लास व अन्य बर्तन
कोल्ड ड्रिंक पीने में इस्तेमाल होने वाली स्ट्रॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed