{"_id":"646004d4eb16ced1130941f4","slug":"bagpat-district-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1201-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूल टॉपर्स को ट्राॅफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूल टॉपर्स को ट्राॅफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई की परीक्षा में स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में छात्रा रिया गोयल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शिफा प्रवीन और तान्या कश्यप ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा औश्र संस्कृति वर्मा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में सक्षम जैन ने 94.4 प्रतिशत, निखिल नैन ने 93.8 प्रतिशत, नंदनी ने 93.4 प्रतिशत, कला वर्ग में मुस्कान महरोल ने 92 प्रतिशत, देवराज ने 91.8 प्रतिशत और निशिता चौधरी ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10 वीं की परीक्षा में विदित नैन 97 प्रतिशत, स्नेहा गोयल ने 96.2 प्रतिशत, अथर्व जैन ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शनिवार को स्कूल में सम्मान समारोह का मेधावियों को ट्राॅफी, प्रमाण पत्र और चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी, प्रबंध समिति सदस्य अविका चौधरी, प्रधानाचार्या मेघना दहिया और स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।