{"_id":"684d203889e978c9550fdd87","slug":"baghpat-youth-dies-by-suicide-in-khekra-after-assault-neighbors-accused-of-abetment-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मोहल्ले के दबंगों से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले हुई थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मोहल्ले के दबंगों से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले हुई थी पिटाई
Sat, 14 Jun 2025 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:05 PM IST
सार
बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में मोहल्ला गिरधरपुर के युवक मनीष उर्फ सीटू ने पड़ोसियों की मारपीट और धमकियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तीन भाइयों पर उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर में रहने वाले युवक मनीष उर्फ सीटू (22) ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मनीष पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों की धमकियों और मारपीट से लगातार मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
मनीष की मां कमलेश के अनुसार, गुरुवार को मोहल्ले के तीन युवकों ने डंडों से मनीष की पिटाई कर दी थी और घर छोड़ने की धमकी दी थी। इस घटना के अगले ही दिन शुक्रवार को आरोपियों ने दोबारा मनीष के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। यह सभी घटनाएं मनीष को झकझोर गईं और शनिवार रात करीब दो बजे उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां कमलेश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।