फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Workers sitting on strike demonstrated, mill workers remained on strike even on 21st day

Baghpat: हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 21 वें दिन भी धरने पर डटे रहे मिल कर्मचारी

Wed, 02 Nov 2022 01:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

बागपत के मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारियों का धरना 21वें दिन भी जारी है। तीन नवंबर को मिल गेट पर आयोजित होगी पंचायत। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी भी कर्मचारियों के बीच पहुंचे। बाद ही मिल प्रबंधन के साथ बातचीत भी शुरू की।
 

विज्ञापन
Baghpat: Workers sitting on strike demonstrated, mill workers remained on strike even on 21st day
मलकपुर मिल में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के मलकपुर चीनी मिल में चल रहा कर्मचारियों का धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया और बृहस्पतिवार को होने वाली मिल गेट पर होनी वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया। कर्मचारियों की हड़ताल की सूचना पर श्रम परिवर्तन अधिकारी भी मौके पहुंचे। फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म किए जाने को लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मिल अधिकार से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


दरअसल, चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्तूबर को हड़ताल शुरू कर दी थी जो बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने बताया कि 3 नवंबर को मिल गेट पर ही पंचायत आहूत होगी और इसी पंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कर्मचारियों का कहना था कि जो समझौता हुआ था, उसके तहत एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज पहुंचेंगे मेरठ, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, सुनेंगे श्रीराम कथा

कर्मचारियों का कहना था कि 30 अगस्त को आश्वासन दिया गया था कि अगस्त माह का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ दिया जाएगा, लेकिन मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। इतना ही नहीं तानाशाही रवैया अपनाते हुए पांच से 10 साल पुराने लगभग 50-60 कर्मचारियों को ठेकेदारी के तहत डाल दिया गया जोकि लेबर कानून का उल्लंघन है। हड़ताल की सूचना पर श्रम परिवर्तन अधिकारी भी मौके पहुंचे। 

फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म किए जाने को लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार मिल अधिकार से बातचीत कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरजबली आदि 400 कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed