फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Woman Bitten by Snake While Taking Out Box from Cupboard, Admitted to Hospital

Baghpat: अलमारी से डिब्बा निकालते ही महिला की उंगली में सांप ने काटा, हाथ झटका तो बाहर गिरा नाग

Sat, 27 Sep 2025 02:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 02:23 PM IST
सार

बागपत जिले के खट्टा पहलादपुर गांव में अलमारी से डिब्बा निकालते समय महिला की उंगली में सांप ने काट लिया। महिला ने झटकते ही सांप को बाहर गिरा दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत में सुधार होने पर वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

विज्ञापन
Baghpat Woman Bitten by Snake While Taking Out Box from Cupboard, Admitted to Hospital
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के खट्टा पहलादपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अलमारी से डिब्बा निकाल रही थी और अचानक उसकी उंगली में सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुसुम देवी अलमारी से सामान निकाल रही थीं। तभी एक सांप अंदर से निकल आया और उनकी उंगली में डस लिया। उन्होंने घबराकर झटके से हाथ बाहर खींचा तो सांप भी अलमारी से गिर पड़ा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  मेरठ में भाजपा नेता की हत्या: प्रमोद भड़ाना को दिनदहाड़े गोली मारी, रंजिश में आरोपी रॉबिन ने उतारा मौत के घाट  

विज्ञापन


परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। चिकित्सक डॉ. शिखर ने बताया कि महिला की हालत अब सामान्य है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed