फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: When husband asked for divorce, wife committed suicide by writing suicide note on her body

Baghpat: पति ने मांगा तलाक तो विवाहिता ने शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान, ये लगाए संगीन आरोप

Wed, 16 Jul 2025 09:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Jul 2025 09:10 PM IST
सार

Suicide Case: पति से विवाद होने के कारण मनीषा एक साल से रठौड़ा गांव में अपने मायके में रह रही थी। कई बार समाज के लोगों की पंचायत भी हुई मगर समझौता नहीं हो सका। इस कारण मनीषा तनाव में रहने लगी थी।  

विज्ञापन
Baghpat: When husband asked for divorce, wife committed suicide by writing suicide note on her body
हाथ पर लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने दो साल बाद ही रठौड़ा गांव की मनीषा (24) से तलाक मांग लिया तो उसने शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर मंगलवार रात कीटनाशक निगल कर जान दे दी। परिजनों को उसका शव बुधवार की सुबह घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

Baghpat: When husband asked for divorce, wife committed suicide by writing suicide note on her body
बांह पर लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला
छपरौली स्थित रठौड़ा गांव के रहने वाले गाजियाबाद में एमसीडी कर्मी तेजवीर ने बताया कि उसने अपनी बेटी मनीषा की शादी वर्ष 2023 में सिद्धिपुर जिला गाजियाबाद के रहने वाले युवक के साथ की थी। शादी के पांच माह बाद ही बेटी के ससुराल वाले दहेज में थार गाड़ी और लाखों रुपये की मांग करने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज नहीं देने पर मनीषा का ससुराल में उत्पीड़न किया गया और उसका गर्भपात भी करा दिया गया। वे जुलाई 2024 में मनीषा को मायके ले गए। तेजवीर ने बताया कि चार दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत हुई। पंचायत में रिश्तेदार व अन्य लोग भी रहे और दोनों पक्षों में तलाक के लिए सहमति बन गई।

 
विज्ञापन

इसके बाद पति ने मनीषा से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। तभी से मनीषा उदास रहने लगी। मंगलवार देर रात उसने घर में माता सुनीता, नीरज, बाबा जयभगवान, भाई रितिक और हार्दिक के सोने के बाद फसलों में डालने के लिए रखा कीटनाशक निगल लिया। 
 

इससे पहले मनीषा ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखा और उसमें अपनी मौत के लिए पति समेत अन्य ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया। बुधवार सुबह परिवार वालों को नींद से जागने पर मनीषा का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये बोले एसपी
रठौड़ा में मनीषा की मौत के मामले में परिजनों की तरफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मनीषा के शरीर पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था और उसने ससुराल वालों के उत्पीड़न के बारे में काफी लिखा है।
- सूरज कुमार राय, एसपी


ये भी देखें...
Saharanpur: अमृत सरोवर में डूबने से दो बच्चों की मौत, रजबहे का पानी भरने से बढ़ गया था जलस्तर    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed