{"_id":"6371fdb999255e7597539fd3","slug":"baghpat-village-secretary-stopped-pension-by-showing-elderly-woman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: साहब मैं जिंदा हूं..मेरी पेंशन दिला दो, मर चुकी वृद्धा को सामने देख चौंक गए अधिकारी, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: साहब मैं जिंदा हूं..मेरी पेंशन दिला दो, मर चुकी वृद्धा को सामने देख चौंक गए अधिकारी, ये है पूरा मामला
Mon, 14 Nov 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Nov 2022 02:05 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में ब्राह्मण पुट्टी गांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की पेंशन रोक ली गई। बुजुर्ग महिला को मृत दिखाकर ग्राम सचिव ने उसकी पेंशन बंद करवा दी। महिला ने अधिकारियों से बात करके सारा मामला बताया और पेंशन जारी कराने को कहा।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में ब्राह्मण पुट्टी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला को मृत दर्शाकर पेंशन बंद कर दी गयी। सोमवार को अधिकारियों से मिलकर बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह जिंदा है और उसकी पेंशन जारी करा दो।
विज्ञापन
ब्राह्मण पुट्ठी की रहने वाली बुजुर्ग महेंद्री पत्नी राम भजन ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 20 वर्षो से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही है। करीब एक साल पहले ग्राम सचिव ने उसे मृत दिखाकर पेंशन बंद करवा दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा कार्यकर्ता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे अमन
विज्ञापन
जिसकी जानकारी नही होने पर पिछले एक साल से सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रही है। कुछ दिन पहले समाज कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारियों ने उसकी मौत होना दर्शाकर पेंशन बंद किये जाने की जानकारी दी। बुजुर्ग महिला ने डीएम से कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरी पिछले 1 साल से पेंशन नहीं आ रही है। बुजुर्ग महिला ने जल्द पेंशन दिलाने की मांग की।