{"_id":"6371ebd9128ee347c335b2e8","slug":"meerut-bike-riding-three-boys-fired-on-bjp-worker-aman-kasana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा कार्यकर्ता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा कार्यकर्ता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे अमन
Mon, 14 Nov 2022 12:48 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:48 PM IST
सार
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी अमन कसाना पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की है । ऐसे में अमन ने अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया तो बाइक सवार आरोपी फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि खेत से एक तंमाचा बरामद किया है, आगे की कार्यवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परतापुर क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी अमन कसाना पर रविवार शाम बाइक पर सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें अमन बाल-बाल बच गये। आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पडताल के बाद एक खेत से तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: By Poll Election: कौन हैं रालोद प्रत्याशी मदन भैया? नई सियासी जमीन की तलाश में लपका खतौली का टिकट
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुंडा निवासी अमन कसाना के मुताबिक तीन माह पहले भी बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग की थी। उस समय गोली अमन के पैर में लगी थी। उधर कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल से आए थे। रविवार शाम भी बाइक सवार युवकों ने अमन से हाथापाई कर फायरिंग की। बाद में आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 12वीं का लापता छात्र, PTM के बाद चाचा के डर से नहीं गया था घर
अमन ने आरोप लगाया कि फायरिंग करने वाले सागर घाट निवासी शताब्दीनगर, आशीष नेगी निवासी रिझानी और निखिल निवासी शताब्दीनगर हैं। पहले की घटना में एक आरोपी निक्की उर्फ अवतार निवासी मवी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मुख्य आरोपी विष्णु पंडित फरार है।