फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat village secretary stopped pension by showing elderly woman dead

Baghpat: साहब मैं जिंदा हूं..मेरी पेंशन दिला दो, मर चुकी वृद्धा को सामने देख चौंक गए अधिकारी, ये है पूरा मामला

Mon, 14 Nov 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Nov 2022 02:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में ब्राह्मण पुट्टी गांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की पेंशन रोक ली गई। बुजुर्ग महिला को मृत दिखाकर ग्राम सचिव ने उसकी पेंशन बंद करवा दी। महिला ने अधिकारियों से बात करके सारा मामला बताया और पेंशन जारी कराने को कहा।

विज्ञापन
Baghpat village secretary stopped pension by showing elderly woman dead
बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में ब्राह्मण पुट्टी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला को मृत दर्शाकर पेंशन बंद कर दी गयी। सोमवार को अधिकारियों से मिलकर बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह जिंदा है और उसकी पेंशन जारी करा दो।

विज्ञापन


ब्राह्मण पुट्ठी की रहने वाली बुजुर्ग महेंद्री पत्नी राम भजन ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 20 वर्षो से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही है। करीब एक साल पहले ग्राम सचिव ने उसे मृत दिखाकर पेंशन बंद करवा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा कार्यकर्ता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे अमन
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी जानकारी नही होने पर पिछले एक साल से सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रही है। कुछ दिन पहले समाज कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारियों ने उसकी मौत होना दर्शाकर पेंशन बंद किये जाने की जानकारी दी।  बुजुर्ग महिला ने डीएम से कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरी पिछले 1 साल से पेंशन नहीं आ रही है। बुजुर्ग महिला ने जल्द पेंशन दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed