फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Truck collides with truck parked on Eastern Peripheral Expressway, cabin collapses, driver died

Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, पिचक गया केबिन, फंसकर चालक की मौत

Thu, 18 Sep 2025 03:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 18 Sep 2025 03:07 PM IST
सार

राजस्थान निवासी रवि ट्रक लेकर गाजियाबाद जा रहा था। एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Baghpat: Truck collides with truck parked on Eastern Peripheral Expressway, cabin collapses, driver died
हादसे में ट्रक का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक रवि कुमार (22) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव सहेड़ी धौलपुर राजस्थान का रहने वाला ट्रक चालक रवि कुमार बृहस्पतिवार को ट्रक में प्लास्टिक भरकर अकेले राजस्थान से गाजियाबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास मार्ग किनारे खड़े ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। ट्रक टकराने से चालक रवि केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गया। कुछ देर में ही मौके पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पता लगने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को केबिन से बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे के बारे में बताया। मृतक के परिजन बागपत पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार हादसे के बारे में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी देखें...
Meerut: सलावा कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed