Baghpat: संवेदनशील अंग में नशे की 800 गोलियां छुपाकर जेल में ले गए चोर, फिर ऐसे खुली पोल, मुकदमा दर्ज
Baghpat News : पकड़े गए चोर आसिफ व सद्दाम अपने संवेदनशील अंग में नशे की 800 गोलियां छुपाकर जेल में ले गए। वहां अधिकारियों के सख्ती दिखाने पर उनकी पोल खुल गई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर अपने संवेदनशील अंग में नशे की 800 गोलियां छुपाकर जेल में ले गए। जेल में जाने पर चेकिंग की गई तो अधिकारियों ने शक होने पर एनीमा लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद चोरों ने गोलियां निकालीं। चोरों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बागपत कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में नई बस्ती गौरीपुर से आसिफ व सद्दाम को पकड़ा था। उनको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जेल में जाने पर उनकी तलाशी हुई तो उनकी गतिविधियों को देखकर जेल अधिकारियों को उन पर शक हुआ।
जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। जब उनको एनीमा लगाने की बात कही गई तो उन्होंने अपने संवेदनशील अंग से नशे की 800 गोलियां निकालकर दीं। गोलियों को जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पॉलिथीन में गोलियां रखकर संवेदनशील अंग में रखीं
जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि एक आरोपी आसिफ पहले भी कई बार चोरी के मामले में जेल में आ चुका है। तब भी वह नशीला पदार्थ रखने की गतिविधियों में लिप्त रहा था। इसलिए भी उस पर शक हुआ और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध लगीं। जेलर के अनुसार उन्होंने गोलियों को निकालकर पहले कई जगह पॉलिथीन में रखा और उसके बाद संवेदनशील अंग में रखा हुआ था। वह जेल के अंदर नशीली गोलियों को इस्तेमाल करने के साथ ही अन्य को दे सकते थे।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट
मेडिकल स्टोरों पर ज्यादा पैसे देकर आसानी से मिल रहीं गोलियां
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनको मेडिकल स्टोर से आसानी से नशीली गोलियां एल्प्रेक्स मिल जाती हैं। इसके लिए मेडिकल स्टोर वाले ज्यादा पैसे लेते हैं, जबकि इस तरह की नशीली दवाइयां मेडिकल स्टोर पर बेचना प्रतिबंधित है और उनको केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही दिया जा सकता है। इस तरह से मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयों को बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह