फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The young man, for whose murder he was imprisoned for two years, was found imprisoned in Lahore jail.

Baghpat:  जिसकी हत्या में जेल में दो साल बंद रहा युवक, वह लाहौर की जेल में बंद मिला... रोचक है मामला

Fri, 18 Oct 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 18 Oct 2024 11:10 PM IST
सार

आरोपी दो साल की जेल काटने के बाद जमानत पर बाहर आया। खुफिया विभाग की टीम उसके घर पहुंची तो मामले की परतें खुलती चली गईं। इस्लामाबाद में उच्चायोग के पत्र के साथ आरटीआई का जवाब आया तो मृत बताए युवक के पाकिस्तान में हाेने की बात को बल मिला। 

विज्ञापन
Baghpat: The young man, for whose murder he was imprisoned for two years, was found imprisoned in Lahore jail.
दो साल जेल में बंद रहा गौरव त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिसकी हत्या के मामले में युवक दो साल तक जेल में बंद रहा, उसके पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद था। इस संबंध में इस्लामाबाद में मौजूद भारत के उच्चायोग से मांगी गई आरटीआई के जवाब में पत्र भेजा गया है। वहीं, शव से लिए गए डीएनए सैंपल का पिता व भाई के डीएनए से मिलान नहीं हो सका। अब मामले में एसपी से दोबारा जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

 

गाजियाबाद जिले के डिडौली गांव के जंगल में 12 अगस्त 2022 को एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसका पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन बाद गाजियाबाद के नेकपुर गांव निवासी तेजपाल ने कपड़े देखकर शव की पहचान अपने बेटे तेजवीर उर्फ जोनी के रूप में की थी। साथ ही नेकपुर गांव निवासी सतीश उर्फ पप्पू, सतीश उर्फ लीलू, चमरावल गांव निवासी डेयरी संचालक गौरव त्यागी और बिट्टू उर्फ प्रदीप के खिलाफ मुरादनगर थाने में हत्या समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटनास्थल चांदीनगर क्षेत्र का बताकर जांच चांदीनगर थाने में ट्रांसफर कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन सीओ ने जांच करने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसमें पुलिस ने शव से लिए गए सैंपल का मृतक तेजवीर उर्फ जोनी के पिता तेजपाल, भाई सौरभ के डीएनए सैंपल लेकर मिलान के लिए प्रयोगशाला भेजा था। मगर मृतक के सैंपल का पिता व भाई के सैंपल से मिलान नहीं हो सका। वहीं, हत्या के मामले में दो साल तक जेल में बंद रहने के बाद अब जमानत पर आए आरोपी गौरव त्यागी ने बताया कि नेकपुर गांव के तेजवीर उर्फ जोनी के बारे में जानकारी लेने के लिए करीब छह महीने पहले खुफिया एजेंसी की टीम उसके घर पहुंची थी।
 
विज्ञापन

इसके बाद कई अन्य जगह पहुंचकर टीम ने जानकारी की थी। इसका पता चलने पर छानबीन की गई तो बताया गया कि तेजवीर पुत्र तेजपाल नाम का युवक पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। गौरव त्यागी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत इस संबंध में पूरी जानकारी मांगी।
 

इस्लामाबाद में उच्चायोग के पत्र के साथ मिला आरटीआई का जवाब
गौरव त्यागी शुक्रवार को अपने अधिवक्ता अनुज ढाका के पास पहुंचा और उनको आरटीआई से मिले जवाब के बारे में बताया। उनको इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय उच्चायोग के पत्र के साथ जवाब भेजा गया है। उसमें कहा गया कि तेजवीर पुत्र तेजपाल नाम का भारतीय युवक पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। इसको आधार बनाकर अब गौरव त्यागी ने एसपी से दोबारा जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
 

ये बोले एसपी
तेजवीर पुत्र तेजपाल की हत्या का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। उसके पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने की बात सामने आई थी, मगर उसको लेकर कोई दस्तावेज नहीं मिला था। अब आरटीआई से कोई जवाब आया है तो वह हमारे पास आएगा। उसके आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। 
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed