{"_id":"63a156e46ea54b5fd575e25a","slug":"baghpat-ten-injured-including-three-girl-students-after-a-tempo-full-of-laborers-overturned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दिन निकलते ही हादसा, ट्रैक्टर की साइड लगने से मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, तीन छात्राओं सहित दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दिन निकलते ही हादसा, ट्रैक्टर की साइड लगने से मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, तीन छात्राओं सहित दस घायल
Tue, 20 Dec 2022 12:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:05 PM IST
सार
बागपत जनपद के बिनौली में दाहा बरनावा मार्ग पर हादसे में मजदूरों व छात्राओं समेत दस लोग घायल हो गए। हादसा मजदूरों से भरे टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली में दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के पास मंगलवार को घने कोहरे के चलते ट्रेक्टर की साईड लग जाने से मजदूरों से भरा एक टेंपो पलट गया। जिसकी चपेट में आकर तीन छात्राएं व टेंपो में सवार बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई से मजदूर वर्ग के लोग व महिलाएं एक टेंपो में सवार होकर काम करने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह दाहा बरनावा मार्ग पर चल रहे थे तो पलड़ी गांव के पास घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की टेंपो में साईड लग गई, जिससे टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो एक गहरी खाई में जाकर पलट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने निकाली रैली
टेंपो की चपेट आकर पलड़ी के इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही शांजापुर की फरजाना, सना पुत्री आसमोहमद, साजिया पुत्री जाकिर व टेंपो में सवार चालक संतोष पुत्र अंतराम, राजेंद्र पुत्र चुरई, रामआशरे पुत्र महोकम, बच्चा पवन, अमन पुत्रगण नंदलाल, आरती पत्नी नंदलाल, चंदावती पत्नी तेजपाल सभी निवासी हरदोई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुचें ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया, जहॉ से उन्हें जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया है।