Baghpat: मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर डेढ़ लाख ठगने वाला सपा का प्रदेश सचिव गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के व्यक्ति ने सपा के प्रदेश सचिव और उसके भाई पर लगाया डेढ़ लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में मकान के विवाद में मुकदमा दर्ज कराने का झांसा देकर खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के व्यक्ति से पुलिस अधिकारियों के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने मुकदम दर्ज करके सपा के प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद ईनाम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ मकान का विवाद चल रहा था। जिसमें सपा के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह और उसका भाई नसीम उनके घर आकर विवाद के बारे में पूछताछ करने लगे।
इसके बाद उनका मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया गया और लगातार आश्वासन देकर चुप बैठाया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
रुपये आ गए, मुकदमा दर्ज करा दो
शिकायतकर्ता मोहम्मद इनाम ने बताया कि पहले 40 हजार रुपये लेने के बाद बाकि रकम की मांग की गई। आरोप लगाया कि बाद में एक लाख दस हजार रुपये मिलते ही सपा नेता ने एक पुलिस अधिकारी को फोन कर कहा कि रुपये आ गये है, अब इनका मुकदमा दर्ज करा दो।
किस पुलिस अधिकारी के नाम पर लिये रुपये, कॉल डिटेल से होगा खुलासा
सपा नेता ने किस अधिकारी के नाम पर रुपये लिये, इसका खुलासा कॉल डिटेल से होगा। क्योंकि एक लाख दस हजार रुपये लेने के बाद सपा नेता ने किसी को फोन कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि जिस अधिकारी के पास फोन किया, उसी के नाम से रुपये लिये गये है। सपा नेता ने अधिकारी का नाम नहीं बताया।