{"_id":"63c8e101031dd45d6b59e7f2","slug":"baghpat-son-strangled-his-mother-to-death-with-belt-attacked-father-who-came-to-save-her-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Baghpat: मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने मां की बेल्ट से गला घोटकर की हत्या, बचाने आए पिता पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Baghpat: मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने मां की बेल्ट से गला घोटकर की हत्या, बचाने आए पिता पर भी हमला
Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
सार
बागपत जनपद के बड़ौत में गुरुवार सुबह एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी। मां को बचाने आए पिता पर भी युवक ने हमला कर दिया। किसी तरह पिता ने अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत की आवास विकास कालोनी में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। बचाने आए पिता पर भी आरोपी बेटे ने हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी के अनुसार गुरुवार सुबह वह अपने कमरे में लेटे हुए थे। करीब पांच बजे दूसरे कमरे से उनकी पत्नी मुनेश देवी उम्र 48 वर्ष की चिल्लाने की आवाज आई। वह दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका छोटा बेटा रजत अपनी मां का बेल्ट से गला दबा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मुकाबले के तीसरे दिन UP की शानदार शुरुआत, अरविंद मल्लपा बांगरी होंगे मुजफ्फरनगर के DM
उन्होंने उसको रोकने का प्रयास किया तो रजत ने उन पर भी हमला कर दिया। वह उनपर हमला कर वहां से फरार हो गया। जितेंद्र सोलंकी अपनी पत्नी को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहा पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सीओ युवराज सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।