{"_id":"6427eb86ff24aba1c50c9853","slug":"baghpat-six-youths-committed-indecency-with-two-girl-students-who-went-for-defecation-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शौच के लिए गईं दो छात्राओं का वीडियो बनाया, चाकू के बल पर छह युवकों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शौच के लिए गईं दो छात्राओं का वीडियो बनाया, चाकू के बल पर छह युवकों ने की अभद्रता
Sat, 01 Apr 2023 02:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:00 PM IST
सार
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव मेंशौच के लिए खेत में गईं कक्षा छह की दो छात्राओं के साथ छह युवकों ने चाकू की नोंक पर अभद्रता की। आरोप है कि युवकों ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िताओं ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच के लिए गईं कक्षा छह की दो छात्राओं के साथ गांव के ही छह युवकों ने उनके साथ चाकू से आतंकित कर अभद्रता की। अभद्रता का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी युवकों ने गन्ने के खेत में उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
शुक्रवार की शाम पीडि़ता छात्राओं ने परिजनों संग थाने में पहुंचकर तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन