फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Suddenly first wife arrived in the mandap said he did court marriage before three years ago the proce

Meerut: अचानक मंडप में पहुंची पहली पत्नी, बोली-तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, वापस लौटी बरात

Tue, 15 Nov 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

मोदीनगर के भोजपुर में चल रहे शादी समारोह के दौरान युवक की पहली पत्नी ने अचानक पुलिस को लेकर हंगामा कर दिया। युवती ने कहा कि वह उस युवक की पहली पत्नी है। युवक ने उसके साथ करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज भी की थी। ऐसे में मामला पता लगने के बाद बरात बिन दुल्हन के वापस चली गई ।

विज्ञापन
Meerut: Suddenly first wife arrived in the mandap said he did court marriage before three years ago the proce
शादी समारोह से लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में रविवार रात चल रहे एक शादी समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस लेकर मंडप में पहुंच गई। युवती ने खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा काटा और शादी समारोह रुकवा दिया। मामला पता लगते ही वधू पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। घंटों गहमा गहमी चलती रही।समाज के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। जिस पर दूल्हा पक्ष ने दहेज में मिले 15 लाख रुपये लौटाने की चर्चा रही। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बरैंग लौट गई।

विज्ञापन


भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्थान निवासी व्यक्ति की अपनी पुत्री का रिश्ता मेरठ की जाकिर कॉलोनी निवासी युवक रिजवान के साथ तय हुआ था। रविवार शाम निर्धारित तिथि पर बरात भोजपुर-हापुड़ मार्ग पर गांव ईशापुर स्थित मंडप पहुंच गई। बरात के स्वागत के बाद खाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवती पुलिस लेकर मंडप में पहुंची और हंगामा काटने लगी। मंडप में पुलिस के सामने हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवती ने खुद को रिजवान की पत्नी होने का दवा करते हुए कोर्ट मैरिज का प्रमाणपत्र दिखाया। युवती के अनुसार रिजवान ने उसके साथ वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज की थी। बाद में रिजवान काम से बाहर जाने का बहाना बनाकर काफी समय से लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: By Poll Election: खतौली से विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी होंगी भाजपा की उम्मीदवार


रिश्तेदारों से उसे रिजवान की बारात जाने की सूचना मिली, जिस पर वह पुलिस लेकर मंडप पहुंच गई। मामला सामने आने पर वधू पक्ष के पैरों तले की जमीन निकल गई। वधू पक्ष के अन्य लोग भी मंडप पहुंच गए। पूरे मामले पर दूल्हा चुप्पी साधे रहा। आक्रोशित वधू पक्ष का आरोप था कि रिजवान ने उन्हें पहली शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

वधू पक्ष के द्वारा दहेज में दी गई रकम को दूल्हा पक्ष ने वापस लौटा दिया। इसके बाद बरात बैरंग मेरठ लौट गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। भोजपुर थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम का कहना है कि मेरठ से पहुंची एक युवती ने खुद को पहली पत्नी बताते हुए शादी समारोह रुकवा दिया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। बरात को बंधक बनाने और नकदी लेनदेन का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed