फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Sales of liquor started increasing on Holi, nine lakh 80 thousand bottles of liquor were sold in fifteen days of March

बागपत : होली आते ही बढ़ी शराब की बिक्री, मार्च के पंद्रह दिनों में ही बिक गई शराब की नौ लाख 80 हजार बोतल

Fri, 18 Mar 2022 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

होली के चलते  उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में खादर इलाके में कच्ची शराब की भट्टिया धधकने लगती हैं, जिसे लेकर विभाग सतर्क हुआ। इस महीने पंद्रह दिन में ही आबकारी विभाग ने 71 केस दर्ज कराए हैं। 

विज्ञापन
Baghpat: Sales of liquor started increasing on Holi, nine lakh 80 thousand bottles of liquor were sold in fifteen days of March
Liquor consumption - फोटो : social media

विस्तार

होली नजदीक आते ही जिलेे में शराब की बिक्री में उछाल आने लगा है। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शराब बिक्री के आंकड़े इसे तस्दीक रहे हैं। सिर्फ पंद्रह दिनों में ही नौ लाख 80 हजार बोतल शराब बिक चुकी हैं। वहीं बीयर की दो लाख 72 हजार कैन मयकश गटक गए हैं। उधर अवैध शराब और कच्ची शराब पर अंकुश के लिए विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में शराब की दुकानों पर भी चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन


होली के दिन जिले मेें शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। ऐसे में मयकशों ने पहले ही स्टॉक खरीदना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों से दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ी हुई है। उधर, विभाग को भी इस बार पिछले साल की होली के मुकाबले ज्यादा राजस्व मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग का मानना है कि पिछले साल कोरोना काल के चलते भी बिक्री में गिरावट रही थी। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2021 के मार्च महीने में देशी शराब के 4949193 पव्वे बिके थे। जबकि अंग्रेजी शराब 458418 बोतल शराबियों ने खरीदी। वहीं पांच लाख बीयर की कैन भी पिछले साल मार्च के महीने में बिक चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  दिल खुश कर देंगी ये तस्वीरेंः कई हाईटेक ट्रेनों से भी ज्यादा खास है रैपिड रेल, इन सुविधाओं से हैं लैस, जानें सब कुछ 

इस साल जनवरी से अब तक शराब की बिक्री
                     जनवरी                 फरवरी             मार्च

देशी               4506829 पव्वे     4597350 पव्वे       2769185 पव्वे
अंग्रेजी            383462 बोतल      429579 बोतल    286622 बोतल
बीयर             272045 कैन         580193 कैन      2769185 कैन
नोट:: मार्च के आंकड़े 15 तारीख तक हैं।

15 दिन में पकड़ी 4536 लीटर कच्ची शराब

होली के चलते खादर इलाके में कच्ची शराब की भट्टिया धधकने लगती है। जिसे लेकर विभाग सतर्क हुआ। इस महीने पंद्रह दिन में ही आबकारी विभाग ने 71 केस दर्ज कराए हैं। 4536 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। वहीं 4100 किलो लहन नष्ट कराया। बीस आरोपियोयं को पकड़ा गया है जबकि तीन आरोपियोंय को जेल भेज दिया गया।

शराब की दुकानों पर हुई चेकिंग
मिलावटी शराब नहीं बिक पाए इसके लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारीीरी जीसी शर्मा के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक अभय सिंह, सविता चौधरी, मोनिका यादव, अमर सिंह बोनियाल ने चांदपुर, नूरपुर, अफजलगढ़, बढ़ापुर में शराब की दुकानों पर चेकिंग की गई। दुकान स्वामियों को सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed