Baghpat News : डिवाइडर पर चढ़ी 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मची अफरा-तफरी, चार लोग हुए घायल
Baghpat News : बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विस्तार
बागपत में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर नयागांव उर्फ हमीदाबाद के पास 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बस में सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। उधर, चालक बस को डिवाइडर से उतार कर यात्रियों को मेरठ लेकर चला गया।
भैसाली डिपो की रोडवेज बस करीब 50 यात्रियों को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे मेरठ के लिए चली थी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस नया गांव उर्फ हमीदाबाद के पास पहुंची तो एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस के डिवाइडर पर बस चढ़ते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से निकाला।
ग्रामीण सतीश, विकास आदि ने बताया कि रोडवेज बस में सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गये थे, जिनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। इसके बाद चालक ने डिवाइडर से बस उतारी और फिर सवारियों को बस में लेकर मेरठ चला गया।
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन बस के पहले ही चले जाने के बाद वापस लौट आई। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बस डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन किसी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के जाने से पहले ही बस चली गई थी।
यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना