{"_id":"636a333777cab8625d31f809","slug":"baghpat-rld-candidate-will-fight-on-khatauli-assembly-says-rajya-sabha-mp-jayant-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी का बड़ा बयान, बोले-खतौली विधानसभा पर लड़ेगा रालोद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी का बड़ा बयान, बोले-खतौली विधानसभा पर लड़ेगा रालोद प्रत्याशी
Tue, 08 Nov 2022 04:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Nov 2022 04:15 PM IST
सार
खतौली विधानसभा उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मैदान में होगा। राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने बागपत में पत्रकारों से बात करते हुए यह साफ किया है। बता दें कि पांच दिसंबर को खतौली विधानसभा पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि खतौली विधानसभा पर आरएलडी प्रत्याशी मैदान में होगा। कहा कि मैनपुरी और रामपुर में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा।चौधरी जयंत सिंह बागपत में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। बागपत पहुंचने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
खतौली विधानसभा उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। खतौली विधानसभा चुनाव पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी होगी। इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी
विज्ञापन
एक तरफ विक्रम सैनी की सदस्यता चली गई तो दूसरी तरफ सियासी आस्तीनें भी चढ़ने लगी हैं। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने खतौली में डेरा जमा लिया है, यहां 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष का रोड शो है। यही नहीं भाजपा नेता भी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं।