{"_id":"636252b4c6c9a67848341c60","slug":"baghpat-registration-fails-in-20-minutes-and-opd-system-fails-in-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: 20 मिनट में पंजीकरण और दो घंटे में ओपीडी की व्यवस्था फेल, मरीजों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: 20 मिनट में पंजीकरण और दो घंटे में ओपीडी की व्यवस्था फेल, मरीजों का बुरा हाल
Wed, 02 Nov 2022 04:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Nov 2022 04:51 PM IST
सार
बागपत जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लोगो को पंजीकरण कराने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बागपत जिला अस्पताल में जारी किया गया सिटीजन चार्टर के आधार लोगों को उपचार नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का ना तो 20 मिनट में पंजीकरण हो रहा है और न ही दो घंटे में ओपीडी की सुविधा मिल रही है। जिससे जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को घंटों तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों को समय पर इलाज और जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सिटीजन चार्टर जारी किया गया था। सिटीजन चार्टर के अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों का 20 मिनट में पंजीकरण और दो घंटे में ओपीडी का दावा किया गया था, मगर जिला अस्पताल में लोगों के पंजीकरण और ओपीडी का दावा फेल हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, इंटरेस्टिंग है लव स्टोरी
विज्ञापन
पंजीकरण खिडक़ी पर ही लोगों को 45 से मिनट से एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है और ओपीडी के लिए तीन-तीन घंटे तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाएं ठीक कराने की मांग की है।
जिला अस्पताल में सिटीजन चार्टर के आधार पर लोगों का पंजीकरण और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पंजीकरण ऑनलाइन होने के कारण थोड़ा अधिक समय लग रहा है। मरीजों की ओपीडी समय पर करने के निर्देश दिए गए है। - डॉ एस के चौधरी, सीएमएस