फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat received gift of judicial complex from CJI DY Chandrachud

यूपी: CJI डीवाई चंद्रचूड से बागपत को मिला था ये खास तोहफा, किसानों के हक में कही थी बड़ी बात

Thu, 10 Nov 2022 05:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2022 05:08 PM IST
सार

Baghpat News : CJI डीवाई चंद्रचूड से बागपत जनपद को ये खास तोहफा मिला था। उन्होंने उस दौरान किसानों के हक में यह बड़ी बात कही थी।

विज्ञापन
Baghpat received gift of judicial complex from CJI DY Chandrachud
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के मुख्य न्यायाधीश बने डीवाई चंद्रचूड से बागपत को जिला न्यायिक परिसर का तोहफा मिला था। उन्होंने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए यहां न्यायिक भवन का उद्घाटन किया था। बागपत के न्यायिक भवन को उन्होंने मॉडल भवन घोषित किया था। यहां के अधिवक्ता भी मुख्य न्यायाधीश के व्यवहार से काफी प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन


डीजीसी सुनील पंवार व एडीजीसी अनुज ढाका ने बताया कि वर्ष 1997 में बागपत के जिला बनने के बाद न्यायिक भवन को बागपत में तहसील भवन, जिला पंचायत समेत अन्य भवनों में शुरू कर दिया गया था। वर्ष 2011 में कलक्ट्रेट के पास नए जिला न्यायिक भवन का निर्माण शुरू हुआ था, जो तीन साल में पूरा हो गया था। इसके बाद वर्ष 2014 में जिला न्यायिक परिसर के उद्घाटन के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए डीवाई चंद्रचूड यहां आए थे।
विज्ञापन


सीजेआई डीवाई चंद्रचूड ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, क्रांतिकारी बाबा शाहमल के जीवन का भी विस्तार से वर्णन कर उनके संघर्ष को नमन किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब बागपत आ रहे थे तो उन्होंने गन्ने के खेत देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News:  OYO होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, पुलिस को देखते ही भागे कई जोड़े

उन्होंने कहा था कि गन्ना किसानों के सामने कई समस्याएं हैं, जिनका त्वरित समाधान होना चाहिए, इससे किसान खुशहाल होंगे। उन्होंने न्यायिक परिसर की बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद मॉडल घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें

उन्होंने कहा था कि जहां भी नई कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा, इसी नक्शे पर बनाई जाएगी। वहीं अब सीजेआई डीवाई चंद्रचूड के शपथ ग्रहण करने के बाद बागपत में अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed