फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Rally: Chaudhary Jayant Singh has praised people of Baghpat

Baghpat Rally: चौधरी जयंत बोले- रटौल के आम व गुड़ की तरह मीठे हैं बागपत के लोग, BJP-RLD गठबंधन पर कही बड़ी बात

Fri, 05 Apr 2024 02:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

Baghpat Rally : बागपत में विजय शंखनाद रैली में चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि रटौल के आम और गुड़ की तरह बागपत के लोग भी मीठे हैं। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करने पर यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Baghpat Rally: Chaudhary Jayant Singh has praised people of Baghpat
मंच से बोलते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विजय शंखनाद रैली में पहुंचे रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि बागपत के लोग रटौल के आम और गुड़ की तरह मीठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह लोगों के हित को लेकर फैसला लेते थे, वैसे ही वह भी उनके फैसलों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह साझा मंच और साझा लड़ाई है। भाजपा और रालोद देश के हित के लिए एक हुए है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए को मजबूती देने का आह्वान किया। नैतिकता और ईमानदारी की बाते करना आसान है, लेकिन उन्हें निभाना बड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rally in Baghpat: मंच से खूब गरजे CM योगी, बोले- बागपत मतलब चुनावी गर्मी शुरू हो गई, जयकारों से गूंज उठा मैदान

चौधरी जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं। मतदाता का धर्म उसके प्रत्याशी की नीति के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ है। प्रदेश में चौधरी चरण सिंह नीति के अनुसार लघु और कुटीर उद्योगों का बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक लघु उद्योग गांवों में चल रहे हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव के बाद रटौल आने का न्योता भी दिया।

यह भी पढ़ें: अतुल प्रधान को झटका: क्या थामेंगे BJP का दामन? चर्चाओं पर लगा विराम, पढ़िए-अखिलेश के फैसले पर क्या बोले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed