Baghpat Rally: चौधरी जयंत बोले- रटौल के आम व गुड़ की तरह मीठे हैं बागपत के लोग, BJP-RLD गठबंधन पर कही बड़ी बात
Baghpat Rally : बागपत में विजय शंखनाद रैली में चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि रटौल के आम और गुड़ की तरह बागपत के लोग भी मीठे हैं। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करने पर यह बड़ी बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विजय शंखनाद रैली में पहुंचे रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि बागपत के लोग रटौल के आम और गुड़ की तरह मीठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह लोगों के हित को लेकर फैसला लेते थे, वैसे ही वह भी उनके फैसलों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि यह साझा मंच और साझा लड़ाई है। भाजपा और रालोद देश के हित के लिए एक हुए है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए को मजबूती देने का आह्वान किया। नैतिकता और ईमानदारी की बाते करना आसान है, लेकिन उन्हें निभाना बड़ा मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें: Rally in Baghpat: मंच से खूब गरजे CM योगी, बोले- बागपत मतलब चुनावी गर्मी शुरू हो गई, जयकारों से गूंज उठा मैदान
चौधरी जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं। मतदाता का धर्म उसके प्रत्याशी की नीति के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ है। प्रदेश में चौधरी चरण सिंह नीति के अनुसार लघु और कुटीर उद्योगों का बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक लघु उद्योग गांवों में चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव के बाद रटौल आने का न्योता भी दिया।
यह भी पढ़ें: अतुल प्रधान को झटका: क्या थामेंगे BJP का दामन? चर्चाओं पर लगा विराम, पढ़िए-अखिलेश के फैसले पर क्या बोले विधायक