फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Priest died under suspicious circumstances in Nepal, relatives made this big allegation on friend

UP: पुजारी की नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया बड़ा आरोप, जल्द खुलेगा 11 लाख का राज

Wed, 16 Nov 2022 08:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत निवासी एक पुजारी की नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुजारी के दोस्त पर ये बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Baghpat: Priest died under suspicious circumstances in Nepal, relatives made this big allegation on friend
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत निवासी एक पुजारी की नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुजारी के परिजनों का आरोप है कि वह अपने साथी के साथ नेपाल में जमीन खरीदने के लिए 11 लाख रुपये लेकर गया था। वहां पर रुपये के लालच में पुजारी की हत्या कर दी गई। उन्होंने नेपाल के थाने व बड़ौत कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


पुजारी पंडित अमित शर्मा (37) पुत्र श्रीभगवान रेवड़ी-रेवड़ा मुरादनगर गाजियाबाद हाल निवासी पट्टी चौधरान थे। परिजनों के अनुसार वह नगर के मंदिरों के अतिरिक्त पुरा महादेव मंदिर में भी पूजा-पाठ करते थे। उनकी पत्नी रश्मि ने बताया कि उनके पति अमित शर्मा नेपाल निवासी एक युवक के साथ फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। नेपाल निवासी युवक उनके पति को बहला-फुसलाकर नेपाल ले गया कि वह उन्हें जमीन दिलाएगा। उसके पति घर से 11 लाख रुपये लेकर गए थे। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बीती आठ नवंबर को उनके पति से आखिरी बार बात हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि नेपाल में 110 गज जमीन खरीद ली है। दो दिन बाद रजिस्ट्री और नागरिकता मिल जाएगी। इसके बाद 10 नवंबर को नेपाल निवासी युवक ने कॉल करके बताया कि अमित शर्मा की तबीयत खराब है। इसीलिए जल्दी आ जाओ। यह सुनकर परिजन नेपाल के लिए चल दिए। वहीं 11 नवंबर को नेपाल के युवक ने फिर कॉल करके अमित शर्मा की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

वे नेपाल पहुंचे तो पता चला कि अमित शर्मा की थापर क्षेत्र में मौत हो चुकी थी। अमित शर्मा के भाई अरुण शर्मा ने बताया कि वह नेपाल के थापर जनपद के दमक क्षेत्र पहुंचे। वहां सरकारी अस्पताल में उनके भाई का शव रखा था। अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें भर्ती होने की एक पर्ची दी। उन्होंने अन्य कोई जानकारी नहीं दी। आरोप लगाया कि रुपये के लालच में अमित की हत्या दोस्त ने कर दी। अमित शर्मा के 11 लाख रुपये भी गायब हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। 

उन्होंने नेपाल के युवक के खिलाफ दमक थाने एवं बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि घटनाक्रम नेपाल का है। फिर भी पीड़ितों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें

उधर, पुजारी की पत्नी रश्मि, चार साल का पुत्र वीर, पुत्री गोरी, भाई दीपेंद्र, अरुण शर्मा एवं मोहित शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीभगवान ने बताया कि अमित शर्मा मंदिर में पुजारी नहीं थे। वे अक्सर मंदिर में पूजा-पाठ करने आते थे। पुरा महादेव मंदिर से उनका कोई लेना-देना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed